जमुई: कुकरझप डैम में संग्रहित होगा गंगा का पानी, पाइपलाइन बिछाने से पहले मिट्टी की जांच शुरू
Jamui, Jamui | Mar 31, 2026 जमुई जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अगर सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो बरहट प्रखंड स्थित कुकरझप डैम में जल्द ही गंगा नदी का पानी संग्रहित किया जाएगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने तैयारी तेज कर दी है। इसका वीडियो मंगलवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है।