शामली: शामली में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 128 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | Jul 1, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद में बुधवार को कुल 128 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क पर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।