राऊ: राजेंद्र नगर में चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग भी शामिल
Rau, Indore | May 5, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो महिलाएं सड़क पर जा रही थी। तभी आए बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन पर झपट्टा मार कर वहां से भाग गए थे। जिसकी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें डीसीपी ने बताया कि पूरे ही मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को चिन्हित किया और उन्हें पकड़ा है, जिनसे लूटी हुई चैन भी बरामद कर ली गई है।