राऊ: क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, पहली बार आरोपियों की संपत्ति होगी राजसात
Rau, Indore | May 4, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्यवाही तेज कर दी है। अब तस्करों से कमाई गई संपत्ति भी जप्त की जाएगी। इस संदर्भ में मध्य प्रदेश में पहली बार 107 बीएनएसएस के तहत आरोपियों की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें क्राइम ब्रांच ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद तीन आरोपियों की संपत्ति की सूची तैयार करी है।