खेकड़ा: थाना खेकडा पर दर्ज मुकदमों से संबंधित 1475 लीटर अवैध शराब को बड़ागांव नहर पर JCB से गड्ढा खुदवाकर किया गया विनिष्टीकरण
Khekada, Bagpat | May 29, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे बताया कि शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार थाना खेकडा पर वर्ष 2025 के आबकारी अधिनियम के माल को क्षेत्राधिकारी खेकडा, नायब तहसीलदार खेकडा, प्रभारी निरीक्षक खेकडा की उपस्थिति में बडागाँव नहर पर जेसीबी से 10 फीट गडढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। जिसमें कुल 1475 लीटर अवैध शराब विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।