*🔌 बस्ती : आंधी-बारिश में गिरे पोल से 6 दिन से अंधेरे में डूबा चन्नी सियारोवास गांव, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार*
*🔌 बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम प्रभावित* मामला गिदही फीडर का है
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश12 अगस्त 2026
बस्ती : जनपद के लबनापार पोस्ट अंतर्गत ग्राम चन्नी सियारोवास में 06.08.2026 की शाम करीब 4 बजे आई भारी आंधी-बारिश के कारण विद्युत पोल पर पेड़ गिर गया। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद दो लोग विद्युत कार्यालय मालवीय रोड जाकर मौखिक सूचना देकर आए, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। एक महिला द्वारा गिदही पावर हाउस में फोन पर समस्या बताने पर कर्मचारियों द्वारा बदतमीजी से बात कर फोन काट दिया गया।
*गर्मी, अंधेरा और सांप-बिच्छू का खतरा*
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं के घरेलू काम और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़े बाहर निकल रहे हैं। अंधेरे में किसी के साथ कोई अनहोनी होने का डर बना हुआ है।
ग्रामीणों ने 2024 की एक घटना का भी जिक्र किया, जब पोल गिरने के कारण करीब 2 महीने बाद सुनवाई हुई
*डीएम से कार्रवाई की मांग*
समस्त ग्रामवासी चन्नी सियारोवास ने *जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* को पत्र देकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जनहित में समस्या का समाधान जल्द हो, अन्यथा उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
@dmbas
@UPPCLLKO
#DMbasti
Basti, Basti | Aug 12, 2026