मुलताई: ताप्ती मंदिर के निजी ट्रस्ट को भंग करने की मांग, जनसुनवाई में एसडीएम को दिया गया आवेदन
Multai, Betul | Apr 7, 2026 मुलताई में सूर्यपुत्र मां ताप्ती के संरक्षण एवं समग्र विकास को लेकर ताप्ती भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा वर्तमान में निजी मंदिर ट्रस्ट को भंग कर एक नवीन शासकीय एवं समग्र ताप्ती ट्रस्ट के गठन की मांग उठाई जिसके लिए मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एसडीएम को ज्ञापन सोपा।