सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के सटई रोड से आरोपी को पकड़ा गया और आरोपी के कब्जे से 2 किलो 550 ग्राम गांजा एवं उपयोग किए जाने वाली बाइक बरामद की गई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई,मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 10 जून शाम 5:00 बजे जारी किया है।