बीकानेर: राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की 14वीं एल्युमिनि मीट आयोजित, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रहे मौजूद
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों की 14वीं एल्युमिनि मीट शनिवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री तथा महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी मदन दिलावर थे। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी मौजूद रहे। मंत्री दिलावर ने कहा कि वह इस धरती के ऋणी है। उन्होंने इस रज में शिक्षा पाई और इसके कारण आ