कोरबा: कोरबा में अपराधियों पर सख्ती, 49 हिस्ट्रीशीट खोलकर पुलिस ने की कड़ी निगरानी
Korba, Korba | Apr 25, 2026 अभियान के तहत बदमाशों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक कुल 49 हिस्ट्रीशीट खोलकर चिन्हित अपराधियों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इन हिस्ट्रीशीट में 17 गुंडा बदमाश, 31 निगरानी बदमाश और 1 गैंग (डीजल चोरी से संबंधित) शामिल है। पुलिस द्वारा इन सभी पर विशेष नजर रखी जा रही है और प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की जिम्मेदारी अलग-अलग पुलिस कर्मियों को सौंपी गई है