ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में बिजली संकट से परेशान लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ और आसपास के गांवों में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में कूलर-पंखे बंद पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज रात में लोड शेडिंग की जा रही है।परेशान लोग पावर हाउस पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने एनडीसीसी के निर्देशों का हवाला दिया।