रावतसर: पल्लू पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पल्लू पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाना प्रभारी सुरेश मील ने मय टीम दौराने गस्त अवैध 6 किलो 482 ग्राम डोडा पोस्त सहित गोपीराम भाट निवासी चक 16 _17 के एन एन पिचकराई पुलिस थाना फेफाना को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।