अजमेर: पिली खाना में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दंपति झुलसे, घायल अवस्था में JLN अस्पताल लाया गया, इलाज जारी
Ajmer, Ajmer | May 1, 2026 शुक्रवार को 9:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के लोहाखान क्षेत्र स्थित पीली खान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद दंपति इसकी चपेट में आ गए,हादसे में पत्नी शायदा बानो और पति कमर अली झुलस गए।