UP में 9 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं और 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। विनीत जायसवाल को गोंडा से एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है, जबकि अभिषेक को गोंडा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बीबीजीटीएस मूर्ति को झांसी से मेरठ का SSP बनाया गया और विकास कुमार को झांसी की कमान सौंपी गई है। केके बिश्नोई का तबादला कर उन्हें बिजनौर का SP बनाया गया है। वहीं विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल और मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है। इसके अलावा मेरठ के SSP रहे अविनाश पांडे को DGP कार्यालय से अटैच किया गया है। दो PPS से IPS बने अधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है।
[UP IPS Transfer, Uttar Pradesh Police, Lucknow, IPS Transfer, SP Transfer, SSP Transfer, Sambhal SP, Jhansi SSP, Sultanpur SP, Meerut SSP]
Trand News India
#uttarpardesh #uppolice #viral #news #breakingnews
Agra, Agra | Aug 21, 2026