कनाड़िया: इंदौर: पुलिसकर्मी को धमकाना पड़ा महंगा, गाली देने वाले आरोपी पर कनाड़िया थाने में केस दर्ज
जहाँ प्रधान आरक्षक किशोर सांवलिया अपनी शासकीय ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें मोबाइल से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को शिवराज सिंह बताया। आरोपी ने पूजा वर्मा नाम की एक महिला के मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।जब प्रधान आरक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है, तो आरोपी आपा खो बैठा।