राजापुर: पहाड़ी पुलिस ने महुलिया पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान के लिए लोगों से की अपील
पहाड़ी के महुलिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर 2 बजे सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान में मदद की अपील की है और मो०नं० 9454401358 तथा 9305101114 में सूचना देने की भी अपील की है।