बांका: नशे की लत से बढ़ी चोरी की वारदात, विजयनगर में समरसेबल का तार काटा, CCTV में कैद
Banka, Banka | Jun 13, 2026 ताजा मामला विजयनगर मोहल्ला का है, जहां चार युवकों ने पिंकू सिंह के घर के बाहर गली में लगे समरसेबल का तार काट लिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।