नवाबगंज: बाराबंकी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बाराबंकी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने किया।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जनपद पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।