नैनीताल के ऐतिहासिक माल रोड को 1 अगस्त से 'नो हॉन्किंग ज़ोन' घोषित कर दिया गया है। तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक अब वाहन चालकों के हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य पर्यटन नगरी में ध्वनि प्रदूषण कम करना और पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को शांत वातावरण उपलब्ध कराना है। पहले दिन अधिकांश वाहन चालकों ने नियमों का पालन किया, हालांकि कुछ स्थानों पर हॉर्न बजाने की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने पैदल यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन कर नैनीताल को शांत और स्वच्छ पर्यटन स्थल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
#Nainital #MallRoad #NoHonking #HornFreeZone #TrafficRules #RoadSafety #Uttarakhand #NainitalNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #Tourism #NoisePollution #UttarakhandNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #Reels