नवाबगंज: बाराबंकी गन्ना दफ्तर में BKU का धरना, खाद-बीज कालाबाजारी व परिवहन विभाग में अवैध वसूली के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी के गन्ना दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन ने सोमवारब करीब 3 बजे दो अहम मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद-बीज की कालाबाजारी, नकली खाद-बीज की बिक्री, यूरिया की टैगिंग और किसानों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग की।