फूलपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लजीज दरबार के पास शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे 55 वर्षीय गामा यादव को पीछे से टक्कर मार दी हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी गामा यादव फूलपुर के विहारी स्वीट हाउस में काम करते हैं ।