डेहरी: नगर परिषद की मुख्यपार्षद ने DM को लिखा पत्र,कहा-डंपिंग पॉइंट पर अतिक्रमणकारियो का कब्जा,सफाई कर्मियों से होती है मारपीट
Dehri, Rohtas | Sep 8, 2024 डेहरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ठोस अपशिष्ट उठाकर अपने डंपिंग ग्राउंड में गिराने जा रहे सफाई कर्मियों से उक्त भूमि पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों द्वारा हंगामा और मार-पीट की जा रही है जिससे नगर परिषद क्षेत्र की सफाई प्रभावित हुई है। नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।