डेहरी: गणेश चतुर्थी पर अनुमंडल के समीप पूजा पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित,किया गया महाप्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण
Dehri, Rohtas | Sep 7, 2024 डेहरी में भी गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल दिखा। अनुमंडल के समीप गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजको ने बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की। आयोजक अखिलेश प्रसाद हीरो तथा अरुण पप्पू ने बताया कि वह लोग बीते कई सालों से गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं ।