पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत तेंदुआ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 41 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पंचायत नामुदाग, ग्राम तेलियाडीह निवासी दिलीप कुमार (पिता – बलराम साव) के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार किसी काम से जा रहे थे, तभी तेंदुआ के समीप अचानक सड़क हादसा हो गया।