देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धीरेन्द्र प्रताप की नाराजगी पर कहा, उन्हें दी जा रही गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी
कांग्रेस में धीरेंद्र प्रताप की नाराजगी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि यह बात बिल्कुल गलत है कि उनकी अनदेखी की जा रही है उनको पूरे गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी जा रही है उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित एवं भागीरथ भट्ट को गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।