खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव के पास सड़क हादसे में 57 वर्षीय महिला हदीसुननिशा की मौत हो गई, जबकि पति अलीराजा खान और पुत्र सफीक घायल हो गए। रविवार शाम बाइक से लौटते समय पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।