तारानगर: तारानगर के खेत में कृषि कार्य के दौरान नहर में डूबने से किसान की मौत, गोताखोर नरेंद्र सांगवान की 226वीं सेवा
तारानगर के निकट चौधरी कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। खरतवास गांव के पास पुल के नजदीक खेत में कृषि कार्य के दौरान पानी भरते समय पैर फिसलकर नहर में गिरने से किसान महावीर सिंह (55) पुत्र भंवर सिंह,राजपूत, निवासी वार्ड नंबर 01 तारानगर की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गोताखोर नरेन्द्र सांगवान व sdrf की कार्यवाही में शव बरामद हुआ।