आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल रक्सौल द्वारा कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय रक्सौल में सीपीआर ट्रेनिंग के साथ संचारी और गैर संचारी बीमारी पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के साथ मासिक स्वच्छता , सेनिटरी पैड के सही इस्तेमाल से होने वाली फायदा के विषय में कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल के छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूक के विषय में जानकारी दी गई । इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट, रक्सौल के तत्वावधान में गुरुवार को कस्तूरबा बालिका +2 उच्च विद्यालय, रक्सौल में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यांतर के समय आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. भावना चौहान ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल रक्सौल के संचालक डॉ कुमार मनीष ने कहा हमारी संस्था का इस तरह का कार्यक्रम का प्रयोजन सरकारी स्कूल वर्ग के लोगों में करने का मूल उद्देश्य यह होता है कि ये बच्चे परिवार के नींव के समान होता है जिन पर आने वाला भविष्य टीका होता हैं , यदि जड़ मजबूत होगी तभी पेड़ भी मजबूत होगा । और इस तरह का आरोग्य चेरिटेबल ट्रस्ट का यह कार्य समाज के हर पायदान को मजबूत करने का काम करेगा । इस कार्यक्रम की शुरुआत वरीय शिक्षक पवन किशोर कुशवाहा के अतिथियों के परिचय से आरम्भ हुआ।
कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene), सैनिटरी पैड के सही उपयोग एवं सुरक्षित निपटान, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डॉ. भावना चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है।” उन्होंने मासिक धर्म से जुड़े विभिन्न मिथकों और अंधविश्वासों पर छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का वैज्ञानिक एवं सहज तरीके से जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सजग रहने को स्वस्थ एवं आत्मविश्वासपूर्ण जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।
वहीं डॉ. मनीष कुमार ने आकस्मिक परिस्थितियों में CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के महत्व को समझाते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस किसी आकस्मिक घटना के कारण रुक जाए या वह बेहोशी की ऐसी अवस्था में हो जिसमें सामान्य सांस न चल रही हो, तो शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्राओं को CPR देने की विधि को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया तथा इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
इस दौरान साक्षी कुमारी (वर्ग 11), पलक कुमारी (वर्ग 9), दर्शन कुशवाहा (वर्ग 9) एवं नाव्या कुमारी (वर्ग 9) ने CPR देने की प्रक्रिया का प्रयोगात्मक प्रदर्शन कर अपनी समझ एवं जागरूकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के कारण, उनके फैलने के तरीके तथा उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चिकित्सकों द्वारा दी गई उपयोगी एवं व्यवहारिक जानकारी ने उपस्थित छात्राओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को “सही जानकारी—सुरक्षित स्वास्थ्य” के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संदेश पहुंचा सकें।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र चौरसिया, मुकेश कुमार, मोतिहारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश दयाल एवं लायनेस क्लब जोनल प्रभारी विमल सर्राफ के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, वरीय शिक्षक पवन किशोर कुशवाहा, मुकेश कुमार भारती, अंजली कुमारी, असहाब आलम,बड़ा बाबू कुमार पांडेय, कन्हैया कुमार, हम्माद मोहम्मद समून, संजू कुशवाहा,उमेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था—
जागरूकता ही बचाव है।स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।
सही स्वास्थ्य जानकारी ही स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की पहली सीढ़ी है।