शनिवार सुबह 10 बजे मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से हुई। कलेक्टर नेहा मीना ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।