खगड़िया: रहुआ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दो माह की मासूम समेत तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में सोमवार सुबह 8 बजे को 30 वर्षीय विवाहिता निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका रहुआ निवासी नेकू पासवान की पत्नी थीं और अपने पीछे दो छोटे बेटे तथा दो माह की एक मासूम बेटी छोड़ गई हैं। मृतका के पिता रोहित पासवान, निवासी समसा (बेगूसराय), ने बेटी को मान