नौहट्टा: तिलोखर पंचायत की सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत और जांच की उठाई मांग
तिलोखर पंचायत की सोलर स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत व जांच की उठाई मांग। नौहट्टा प्रखंड की तिलोखर पंचायत में विभिन्न वार्डों में लगाई गई अधिकांश सोलर स्ट्रीट लाइटें कुछ ही महीनों में खराब हो गई हैं। इससे रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।