देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास खड़ी कार से चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज प्रदेश कार्यालय में नए प्रदेश प्रभारी राम माधव तथा सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के आगमन पर प्रदेश प्रभारियों की बैठक रखी गई थी। भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने कार और जेबों पर हाथ साफ कर लिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान की ऑल्टो K10 से चोरी हुई। चोर ने पत्थर मारकर शीशा चकनाचूर कर दिया और पर्स से 10 हजार रुपये तथा एक बैग से कुछ और पैसे निकाल लिए। इसी दौरान दूसरे भाजपा पदाधिकारी प्रकाश आर्य की जेब से भी भीड़ में लगभग 10 हजार रुपये की चोरी हो गई।
घटना ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा कर दी है।