पतरघट: पतरघट थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में कनिय अभियंता ने 10 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विद्युत उर्जा चोरी के मामले में कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देते 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिये आवेदन में कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट स्वराज आंनद ने कहा है कि शुक्रवार को विद्युत उर्जा चोरी रोकथाम के लिए छापेमारी दल का गठन किया।