रोजगार सहित विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर मुखिया संघ और स्थानीय युवाओं द्वारा एचसीएल कंपनी के खिलाफ चल रहा आंदोलन सोमवार देर रात समाप्त हो गया। कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता सकारात्मक रही, जिसके बाद आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति बनी। कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया