गोपालगंज: गंगासागर गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने महिला को चाकू मार कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के गंगा सागर गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने एक महिला को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था।