आंवला: आंवला के बिशारतगंज में ढोल-नगाड़ों के साथ हुई कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सद्दाम को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया
आंवला तहसील के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर दो बजे बताया कि क्षेत्र के शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर सद्दाम उर्फ शाहनवाज पुत्र शब्बीर कुरैशी (निवासी पुराना बाजार, कस्बा विशारतगंज) को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया।