आंवला: आंवला में केंद्रीय मंत्री के सचिव बनकर ठेकेदार से रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी भी दी गई
आंवला तहसील क्षेत्र में एक ठेकेदार से केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ठेकेदार ने बुधवार को सुबह आठ बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।