बहराइच: बहराइच दरगाह की वक्फ बोर्ड को CO के पत्र पर जांच कमेटी ने अभिलेखों की जांच कर भेजी रिपोर्ट, DM ने दी जानकारी
वक़्फ़ नंबर 19 दरगाह की जाँच को लेकर जानकारी देते हुए शनिवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया की वक़्फ़ बोर्ड के सीओ का पत्र वक़्फ़ नम्बर 19 बहराइच दरगाह की जांच करने को लेकर प्राप्त हुआ था। जिसके लिए तीन सदस्य स्थानीय कमेटी गठित की गई थी। उक्त कमेटी द्वारा दरगाह के अभिलेखों की जाँच की गयी और जाँच पूरी होने के बाद जाँच रिपोर्ट वक़्फ़ बोर्ड को प्रेषित कर दी गयी है।