चांपा: बिर्रा पुलिस ने बसंतपुर गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दिलेश्वर चौहान, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।