डुमरांव: नया भोजपुर: RD और FD के नाम पर पैक्स घोटाला, ₹2 करोड़ का गबन करने वाला एक गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Apr 21, 2026 नया भोजपुर में संचालित भोजपुर जदीद पैक्स (कोऑपरेटिव बैंक) से जुड़े बहुचर्चित गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया भोजपुर निवासी कमालू खान पिता जमालू खान के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह 10 बजे की गई।