किरनापुर: ग्राम बटकरी की मासूम ने मौत को हराया, बालाघाट अस्पताल में चिकित्सकों ने की देखभाल
जिला चिकित्सालय बालाघाट के एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की मेहनत से एक गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची को नया जीवन मिला। जन संपर्क कार्यालय से शनिवार रात लगभग 9 30 बजे मिली जानकारी के अनुसार किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम बटकरी निवासी लक्ष्मी टेकाम की बच्ची का जन्म 30 मार्च 2026 को पीएचसी माटे में हुआ था। जन्म के समय बच्ची को सांस लेने मे