पूरनपुर: दि किसान सहकारी चीनी मिल के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, बाइक सवार कर्मचारी हुए घायल
बंडा थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी राजेश बाजपेई और विनीत बाइक से पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल आ रहे थे।जैसे ही बाइक सवार कर्मचारी चीनी मिल के पास पहुंचे तभी दूसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दोनों कर्मचारी घायल हो गए।दूसरी बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।राहगीरों ने दोनों घायलों को 108 एबुलेंस से भिजवाया अस्पताल।