पूरनपुर: गांव खमरिया के पास हाइवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, रिपोर्ट हुई दर्ज
पूरनपुर नगर के मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी निवासी रामसेवक ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को उनके बहनोई धर्मपाल बहन माया देवी के साथ रम्पुरा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया के पास हाइवे पर पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे धर्मपाल की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।