कानपुर में बारिश बनी काल!
साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में तेज बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बेटी घायल है।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान कमजोर हो गया था। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या वास्तव में पात्र गरीब परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी आवास योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच रहा है?
Ground Zero News का सवाल—गरीब को पक्का मकान हादसे से पहले मिलेगा या किसी की जान जाने के बाद?
.
#Kanpur #KanpurNews #Sadh #HirniVillage #KanpurDehat Rain RainAlert Accident