सिमडेगा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिमडेगा इकाई की परिषदन सभागार में हुई बैठक संगठन विस्तार पर चर्चा
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिमडेगा इकाई की बुधवार को 1:00 बजे परिषदन के सभागार में बैठक हुई बैठक में केंद्रीय महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे। जहां पर उन्होंने संगठन विस्तार पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के संगठन विस्तार के लिए आवेदन लिए गए हैं। जिसे केंद्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे जाएंगे और वहां से सूची जारी की जाएगी।