धनरुआ: गैरमजरूआ पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, पाण्डे बिगहा के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Dhanarua, Patna | Jun 29, 2026 29 जून 2026 पटना जिले के धनरूआ प्रखंड अंतर्गत पाण्डे बिगहा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव स्थित लगभग 40 फीट चौड़े गैरमजरूआ पइन (जल निकासी मार्ग) को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक आवेदन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का यह पइन वर्षो