महोबा: कीरत सागर के पास ऑटो से गुम हुआ महिला का कीमती सामान यातायात पुलिस ने खोजकर सुरक्षित लौटाया
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस स्टैंड जा रही महिला का कीमती सामान ऑटो से कहीं गिरकर गुम हो गया। परेशान महिला ने यातायात पुलिस को सूचना दी। टीएसआई शिवकुमार गौतम ने टीम के साथ तत्काल छानबीन शुरू की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला का सामान बरामद कर सुरक्षित उसे सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर महिला ने महोबा यातायात पुलिस का आभार जताया।