बेगूसराय: वार्ड-28 में नाले का विस्तार और सड़क चौड़ीकरण कार्य का मेयर ने किया उद्घाटन
शहर के लोहियानगर वार्ड- 28 में नाला विस्तारीकरण एवं सड़क चौड़ीकारण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शनिवार की दोपहर 03:00 बजे उद्घाटन किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए मिरर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगातार विकास का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोहिया नगर क्षेत्र के वार्ड- 28 वासियों में खुशी है.