रायबरेली: हरचंदपुर में अज्ञात चोरों ने मोबाइल शॉप में लोहे की चद्दर काटकर लाखों रुपए के नए और पुराने मोबाइल किए चोरी
रविवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। चौकी के चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मोबाइल शॉप के बगल लोहे की चद्दर काटकर चोर अंदर प्रवेश कर गए और रखे हुए नए एंड्रॉयड मोबाइल एवं रिपेयरिंग के लिए आए पुराने मोबाइल चोरी कर लिए गए। पीड़ित के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।