कटनी ग्रामीण: स्लीमनाबाद पुलिस ने शासकीय कॉलेज स्लीमनाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शासकीय कॉलेज स्लीमनाबाद में यातायात सुरक्षा अभियान कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया ।